{"_id":"5d1664a88ebc3e3c787cfc19","slug":"15617486281-shamli-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तरों में रात तक चला काम, तैयार की फाइलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तरों में रात तक चला काम, तैयार की फाइलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहारनपुर में आज को होने वाली समीक्षा बैठक की तैयारियों के लिए जिले के अफसर दिनभर जुटे रहे। विभागों में आंकड़े दुरुस्त करने के साथ बैठक के लिए रिपोर्ट तैयार की जाती रही। देर रात तक दफ्तरों में काम कर फाइलें तैयार होती रहीं। इसके अलावा पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद दिखी। ट्रैफिक पुलिस सड़कों पर उतरकर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते दिखाई दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में मंडलीय समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने पूर्वांचल के जनपद आजमगढ़ से इन बैठकों की शुरुआत की थी। शनिवार को सहारनपुर मंडल में समीक्षा बैठक प्रस्तावित है। मंडल के अंतर्गत आने वाले मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में भी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इसे देेखते हुए जिले के अफसर अलर्ट रहे। दिन भर दफ्तरों में योजनाओं की रिपोर्ट तैयार की गई। मंडल में शामली जिला भी शामिल है, लिहाजा समीक्षा को लेकर अफसरों में बेचैनी है। सीएम के दौरे का ही असर है कि शहर के शिव चौक के निकट खराब पड़ी सड़क को दो दिन पूर्व ही दुरुस्त करा दिया गया। रात तक दफ्तरों में काम चला और फाइलें पूरी की गईं। कलक्ट्रेट और विकास भवन में अफसर और स्टाफ बैठे रिकार्ड और फाइलें दुरुस्त कराते नजर आए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका विकास निगम के कर्मचारी कार्यालय में लाभार्थियों की योजना अपडेट कर रहे थे।
ड्रेस वितरण की व्यवस्था में जुटे अफसर
डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर एक जुलाई को स्कूल खुलते ही छात्रों को ड्रेस वितरण शुरू कराने की हिदायत दे दी। बैठक खत्म होते ही इसकी तैयारी शुरू हो गई। बीएसए ने बीआरसी और एनपीआरसी से ड्रेस स्कूलों तक पहुंचाने के लिए दौड़ा दिया।