फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अतिक्रमण के खिलाफ नगर पंचायत का अभियान

अतिक्रमण के खिलाफ नगर पंचायत का अभियान

Sat, 29 Jun 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ नगर पंचायत का अभियान
थानाभवन। नगर पंचायत की ओर से शुक्रवार को कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर कस्बे के दोनों बाहरी छोर पर अभियान चलाया। पहले टीम ने नाले की सफाई और फिर सड़क पर अतिक्रमण करने वाले लकड़ी, रेत, बजरी आदि का अतिक्रमण हटवाया। अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने बताया कि बरसात से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नाले की सफाई कराई जा रही है। साथ ही अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी कि भविष्य में वह सड़क पर अपना सामान न रखें और न ही नाले पर अतिक्रमण करें। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके लोग नाले या सड़क पर अतिक्रमण करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed