{"_id":"5cfe9a59bdec2207410e897c","slug":"156018952011-shamli-news93","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूरा में खुली बैठक हुई स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूरा में खुली बैठक हुई स्थगित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरम पूरा नहीं होने से बैठक स्थगित
कैराना। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन हेतु गांव भूरा में आयोजित खुली बैठक कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित की गई।
सोमवार को गांव भूरा में रिक्त चल रही सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन हेतु खंड विकास कार्यालय से जेई भूपेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत मोहम्मद वसीम व एडीओ आईएसपी ओमपाल की देखरेख में खुली बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय-1 में किया गया। प्रस्ताव अनुसूचित जाति का होना था। इस अवसर पर ग्राम प्रधान की मौजूदगी में लक्ष्मी पत्नी ईस्म सिंह व बबली पत्नी प्रमोद ने आवेदन जमा कराए। एडीओ पंचायत मोहम्मद वसीम ने बताया कि बैठक में चौथाई हिस्से के लोगों का एकत्र होना जरूरी होता है, लेकिन निर्धारित लोग इकट्ठा नहीं हो सके, जिस कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया। खुली बैठक को लेकर पर्याप्त मात्रा में पुलिस भी मौजूद रही।