फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नलकूप पर पानी पी रहे किसान की करंट से मौत

नलकूप पर पानी पी रहे किसान की करंट से मौत

Mon, 10 Jun 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
नलकूप पर पानी पी रहे किसान की करंट से मौत
शामली/झिंझाना। नया गांव में खेत में काम करने गया किसान ट्यूबवेल पर पानी पीते समय करंट की चपेट में आ गया और लोहे के पाइप से चिपक गया। ग्रामीणों ने पाइप से किसान को छुड़ाकर सीएचसी शामली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

झिंझाना थानाक्षेत्र के नया गांव निवासी किसान सूरज बली (55) रविवार की सुबह खेत पर काम करने गए थे। रास्ते में पानी की प्यास लगी तो वह निकट में अन्य किसान की सबमर्सिबल ट्यूबवेल पर पानी पीने चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पानी पीते वक्त करंट की चपेट में आकर वह लोहे के पाइप से चिपक गए। आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें देखकर शोर मचाया और किसी तरह लोहे के पाइप से छुड़ाया। इसके बाद तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक किसान के बेटे दीपक की सूचना पर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक किसान के पत्नी सुदेश, दो बेटे दीपक और विक्की और एक बेटी पिंकी है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


समय-समय पर जांच कराएं
शामली। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर का कहना है कि पानी में करंट आने के कई कारण हो सकते है। पानी के अंदर सबमर्सिबल मोटर रहती है, उसी के साथ पानी में केबिल भी जाता है। इसमें सीधे तीन फेस का करंट होता है और कोई न्यूट्रल यानि अर्थिंग का तार नहीं होता। करंट आने की संभावना ज्यादा तब होती है जब विद्युत मोटर में कोई शॉर्ट हो जाए, या फिर केबिल कहीं से कट जाती है। इससे बचने के लिए समय-समय पर किसानों को करंट की जांच कराते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed