फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बाइक सवार को घायल कर डिवाइडर पर चढ़ी पिकअप

बाइक सवार को घायल कर डिवाइडर पर चढ़ी पिकअप

Sun, 09 Jun 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार को घायल कर डिवाइडर पर चढ़ी पिकअप
बाइक सवार को घायल कर डिवाइडर पर चढ़ी पिकअप
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली के निकट अग्रसेन पार्क के सामने पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया। इसके बाद पिकअप डिवाइडर पर चढ़ गई। चालक मौके से फरार हो गया।
रविवार शाम नाला पटरी शामली निवासी अब्दुल कलाम घर से किसी काम के लिए बाजार जा रहा था। जब वह हनुमान रोड पर अग्रसेन पार्क के सामने पहुंचा तो सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने उसे टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया। इसके बाद पिकअप असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दुर्घटना में कई अन्य वाहन चालक बाल-बाल बचे। घायल युवक को सीएचसी शामली में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक गाड़ी चालक फरार हो चुका था। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। घायल पक्ष की तरफ से अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

झगड़ा करने पर 11 लोगों का शांतिभंग में चालान
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव सिक्का में शनिवार देर रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार बताए गए और उनका लड़की को लेकर आपस में विवाद चल रहा है। दिन में भी दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई थी, लेकिन शाम को दोनों पक्ष आपस में लड़ गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि आपस में झगड़ा कर रहे एक पक्ष से मोमीन, हफीज, इकराम, नौशाद, नईम और शोएब निवासीगण गांव सिक्का और दूसरे पक्ष से हनीफ, तैय्यब निवासीगण कसेरवाखुर्द, नूरदीन, शकील और शमशाद निवासीगण गांव नाला थाना कांधला को पकड़ लिया और उनका शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता एक्सप्रेस में वृद्धा का शव मिला
शामली। रविवार शाम को दिल्ली से चलकर शामली स्टेशन पर पहुंची जनता एक्सप्रेस ट्रेन में करीब 60 वर्षीय वृद्धा का शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शनाख्त की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed