फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Sat, 08 Jun 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। ज्ञापन में अलीगढ़ की घटना की निंदा की।
शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा और महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव डॉक्टर नसरीन खान के नेतृत्व में महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन एसडीएम सदर सुरजीत कुमार सिंह को सौंपा। कहा कि राजनीतिक संरक्षण के चलते आज प्रदेश में गुंडाराज और अराजक तत्व हावी हो चुके हैं। लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। अलीगढ़ में एक छोटी बच्ची के साथ हुई घटना से सभी अत्यंत व्यथित है। प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस और जिला कांग्रेस कमेटी ऐसी छोटी बच्चियों के साथ हो रही अमानवीय घटनाओं पर रोक लगाए जाने की मांग करती है। ज्ञापन देने वालों में विजय भौरा, विनीता तोमर, सुमन, अफसाना, हमीदा, निशा, सीमा सिंह, नसीमा, फरजाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन हरिद्वार में होगा
शामली। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 12 और 13 जून को अलक नंदा घाट हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजबीर सिंह मुंडेट ने बताया कि अधिवेशन में झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड से किसान प्रतिनिधि भाग लेंगे। अधिवेशन में मुख्य रूप से किसान मजदूर की न्यूनतम आय गारंटी, 60 साल से ऊपर किसान मजदूर को पेंशन, सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य, नकद भुगतान, बकाया गन्ना भुगतान, फसलों के मूल्यों के साथ आटा, चीनी, दाल खाद, तेल आदि सभी उत्पादों का समर्थन मूल्य पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed