फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अब ईजी कार्ड से मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर

अब ईजी कार्ड से मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर

Sat, 08 Jun 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
अब ईजी कार्ड से मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली/थानाभवन। डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने और रसोई गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए तेल कंपनियां ईजी गैस कार्ड जारी करने जा रही हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं को 20 रुपये में ईजी कार्ड उपलब्ध कराएगी। इसके बाद उपभोक्ताओं को कार्ड के जरिए रसोई गैस की डिलीवरी दी जाएगी।
केंद्र सरकार डिजिटल इंडिया के तहत डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दे रही है। साथ ही रसोई गैस की कालाबाजारी की भी आपूर्ति विभाग और तेल कंपनी को शिकायतें आती हैं। इस समस्या के निदान के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने उपभोक्ताओं को ईजी कार्ड की व्यवस्था दी है। फिलहाल एचपीसी की एजेंसियों पर ईजी कार्ड की सुविधा देने की तैयारी की जा रही है। उपभोक्ताओं को एजेंसी से ही 20 रुपये में ईजी कार्ड मिलेगा। इस कार्ड के माध्यम से उपभोक्ता रसोई गैस का सीधे ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। साथ ही रसोई गैस की कालाबाजारी पर भी अंकुश लगेगा। जैसे ही डिलीवरी मैन तेल कंपनी के ऐप में उपभोक्ता के ईजी कार्ड का नंबर डालेगा, तो ऐप में उपभोक्ता की पूरी जानकारी मिल जाएगी। जिससे एजेंसी को पता चल जाएगा कि कितने उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिए जा चुके हैं, और कितने बाकी हैं।
विज्ञापन


क्या है ईजी कार्ड
ईजी कार्ड एटीएम कार्ड की तरह है। तेल कंपनी की ओर से यह कार्ड गैस एजेंसियों को वितरित किए जाएंगे। जहां से एजेंसी 20 रुपये लेकर यह कार्ड उपभोक्ताओं को देगी। इस कार्ड के जरिए उपभोक्ता स्वैप कर भी अपनी रसोई गैस का भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगा कार्ड से फायदा
जैसे ही डिलीवरी मैन गैस लेकर घर पहुंचेगा तो वह सबसे पहले उपभोक्ता से ईजी कार्ड मांगेगा। जैसे ही ईजी कार्ड का नंबर अपने ऐप में डालेगा, तो गैस एजेंसी को पता चल जाएगा कि डिलीवरी मैन ने सही उपभोक्ता को सिलिंडर दे दिया है या नहीं। इस व्यवस्था के बाद डिलीवरी मैन गैस की कालाबाजारी नहीं कर पाएगा।

ऐसे होगा ऑनलाइन भुगतान
जब डिलीवरी मैन अपने ऐप में ईजी कार्ड का नंबर डालेगा तो ऐप में गैस के नकद, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान से तीन विकल्प आएंगे। यदि उपभोक्ता डेबिट कार्ड से भुगतान करना चाहता है तो डिलीवरी मैन डेबिट कार्ड का ऑप्शन दबाएगा तो उपभोक्ता ऐप में डेबिट कार्ड के जरिए गैस का ऑनलाइन भुुगतान कर सके। इससे डिलीवरी मैन द्वारा की जा रही अवैध वसूली पर भी विराम लगेगा। ग्राहक का बैंक एकाउंट इससे लिंक हो सकता है।

शामली में छह एजेंसियों पर होगी व्यवस्था लागू
शामली जिले में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की विभिन्न स्थानों पर छह गैस एजेंसियां हैं। फिलहाल ट्रायल के रूप में हिंदुस्तान कारपोरेशन की छह एजेंसियों के 45 हजार उपभोक्ताओं को इस नई व्यवस्था में शामिल किया गया है। यदि यह पहल सफल होती है तो अन्य कंपनियों के लिए भी यह व्यवस्था अनिवार्य की जाएगी।


ईजी कार्ड के जरिए रसोई गैस की कालाबाजारी पर अंकुश लगेगा। इसमें उपभोक्ता कार्ड की मदद से अपनी रसोई गैस का ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं। हिंदुस्तान की एजेंसियों पर फिलहाल यह सुविधा शुरू की गई है। - विपिन आनंद, सेल्स अफसर, हिंदुस्तान पेट्रोलियम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed