{"_id":"5cf801f6bdec2207863acb54","slug":"155975729717-shamli-news118","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम-सौहार्द के साथ मनाया ईद-उल-फितर का त्यौहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम-सौहार्द के साथ मनाया ईद-उल-फितर का त्यौहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम-सौहार्द के साथ मनाया ईद-उल-फितर का त्योहार
कैराना/कांधला/गढ़ीपुख्ता/थानाभवन। ईद-उल-फितर क्षेत्र में आपसी भाईचारा और सौहार्द के साथ मनाया गया।
कस्बा कैराना में मुकद्दस माह रमजान-उल-मुबारक के रोजे रखने के उपरांत बुधवार को मुस्लिम समाज ने ईद-उल-फितर का त्योहार सौहार्द के साथ मनाया। प्राचीन ईदगाह के मैदान में सुबह साढ़े सात बजे जामा मस्जिद के खतीब मौलाना ताहिर हसन ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज से पूर्व खिताब करते हुए मौलाना ताहिर ने कहा कि इस्लाम मजहब में अख्लाक को बड़ा दर्जा दिया गया है, जिसमें एक इंसान की कीमत दरख्त के मानिंद हैं। जिस प्रकार हर दरख्त की उसके फल से असल पहचान होती है, उसी प्रकार अख्लाक से अच्छे इंसान की पहचान दुख-दर्द में काम आना और आपसी मुहब्बत से जाहिर होती है। उन्होंने इस्लाम के बताए रास्तों पर चलने की ताकीद की। इसके अलावा जामा मस्जिद, शिया जामा मस्जिद, शामली बस अड्डे वाली मस्जिद, शाही दरबार वाली मस्जिद, मदरसा इशातुल इस्लाम वाली मस्जिद सहित कस्बे की प्रमुख मस्जिदों तथा ग्राम मोहम्मदपुर राई ईदगाह, नंगलाराई मस्जिद, रामडा, खुरगान आदि गांवों में भी ईद की नमाज अदा की गई। शामली बस स्टैंड वाली मस्जिद में भीड़ अधिक होने के कारण अकीदतमंदों ने सड़क पर नमाज अदा की, जिसके चलते कुछ देरी के लिए मार्ग अवरुद्ध रहा। नमाज अदा करने के बाद अकीदतमंदों ने खुदा की हाथ उठाकर विश्व शांति, राष्ट्र एकता एवं अखंडता, उन्नति, खुशहाली आदि के लिए दुआएं मांगी। इस अवसर पर एसडीएम डाक्टर अमित पाल शर्मा, सीओ राजेश कुमार तिवारी, तहसीलदार रनबीर सिंह व कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर पुलिस टीम के साथ ईदगाह पर मौजूद रहे। नगरपालिका अध्यक्ष हाजी अनवर हसन ने ईदगाह व विभिन्न मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई कराकर कली-चूना डलवाया और पेयजल की व्यवस्था कराई। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिमों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की। ईदगाह स्थल पर मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें सबसे ज्यादा उत्साह युवाओं और बच्चों में देखने को मिला, जिन्होंने मेले में जमकर खरीदारी भी की।
कांधला में सुबह करीब आठ बजे ईद उल फितर की मुख्य नमाज ईदगाह के मैदान में पढ़ी गई। ईदगाह के इमाम हजरत मौलाना नुरूल राशिद हसन ने ईद की नमाज को अदा कराते हुए दुनिया में अमन चैन के लिए दुआ कराई। नमाज के बाद अकीदतमंदों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। पूर्व मंत्री विरेंद्र सिंह ने कस्बे के विभिन्न स्थानों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद के पर्व की शुभकामनाएं दी। जामा मस्जिद सहित कई मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान जावेद जंग, अनीज जंग, इलियास जंग, नावेज, अमित गर्ग, पूर्व प्रमुख सतबीर सिंह मलिक, कुलदीप पंवार आदि उपस्थित रहे।
कस्बा गढ़ीपुख्ता के साथ गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां, बुंटा ,गुराना, पलठेडी, ताना, मालैंडी, ओदरी आदि गांव में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। ईदगाह पर मौलवी अरशद ने नमाज अदा कराई। ईदगाह पर शांति एवं सौहार्द के साथ देश में अमन और शांति के लिए दुआ की गई। नमाज के बाद एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाईयां दी ।सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स के साथ थानाध्यक्ष विजय कुमार मौजूद रहे। गढ़ी अब्दुल्ला खां में मौलना मूसा और बुंटा में मौलाना इस्तकार ने नमाज अदा कराई। थानाभवन में ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन चैन और सौहार्द के साथ दुआ की। लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी।