फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पेड़-पौधों को बचाने का लिया संकल्प

पेड़-पौधों को बचाने का लिया संकल्प

Wed, 05 Jun 2019 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
पेड़-पौधों को बचाने का लिया संकल्प
शामली। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जगह-जगह गोष्ठी आयोजित करके पेड़-पौधों को बचाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर कई जगह पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को मंदिर श्री हनुमान टिल्ला हनुमान धाम पर हुई गोष्ठी में श्री हनुमान धाम अध्यक्ष सलील द्विवेदी ने जंतु तथा वनस्पति को सिखाओ में समानता बताते हुए पौधों को भी मानव के समक्ष की उपाधि दी। पौधों के संरक्षण तथा अधिक से अधिक पौध रोपण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पौधे भी जीव हैं और एक बेल के वृक्ष लगाना अनेकों शिवालय बनवाने के बराबर है, उसी प्रकार उन्होंने वट पीपल तथा तुलसी के पौधों की महत्व पर प्रकाश डाला। संकल्प शिक्षा सेवा उत्थान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व सभासद मनोज मित्तल ने बताया कि नदियों के किनारे ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने पर जोर दिया। लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित करने में पौधे सहायक होते हैं। अपने आसपास पेड़-पौधों लगाकर और जीव-जंतुओं को बचाना होगा पर्यावरण बचाने के लिए जनसंख्या को नियंत्रण करने के साथ-साथ पेड़ पौधे लगाने होंगे। मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया है।

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में करनाल रोड आवासीय वृद्धाश्रम में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा ने कहा कि मौजूदा दौर में पर्यावरण संकट गहराता जा रहा है। पर्यावरण बिगड़ जाने से 40 प्रतिशत बीमारियां फैल रही है। आश्रम की वार्डन लक्ष्मी गुप्ता ने आश्रम परिसर में पौधरोपण कराया गया। मौके पर चौधरी धर्मेंद्र सिंह, डॉक्टर ब्रजपाल सिंह, दीपक श्रीवास्तव, कोमल सिंह, नीटू, शैलेश, गीता, सुदेश, ईशानागर आदि मौजूद रहे। उधर जिला वनाधिकारी सूूरज कुमार ने बताया कि करमखेड़ी पुल, बीवीपुर हटिया, बीवीपुर जलालाबाद व अलीनगर आदि वन विभाग की नर्सरी-पौधशालाओ में गोष्ठी आयोजित करके पौधरोपण के लिए ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों, प्रधानों आदि ग्रामीणों द्वारा वन विभाग की ओर जागरूक किय गया। मौके पर वन विभाग के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed