फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शासन ने मांगा कोचिंग सेंटरों का ब्योरा

शासन ने मांगा कोचिंग सेंटरों का ब्योरा

Tue, 28 May 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
शासन ने मांगा कोचिंग सेंटरों का ब्योरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। सूरत में हुए अग्निकांड के बाद शासन भी चेता है। इस संबंध में सोमवार रात प्रदेश के डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेसिंग कर पुलिस प्रशासन को कई हिदायतें दी। शहर कस्बों में शॉपिंग कांपलेक्स, सिनेमाघर और कोचिंग सेेंटरों की जांच करने को कहा है। मानकों को पूरा ना करने वाले सेंटरों पर कार्रवाई के लिए कहा गया है।

शुक्रवार को गुजरात के सूरत में स्थित एक कांप्लेक्स बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 20 से अधिक छात्र-छात्राओं की मौत हो गई थी। मरने वालों में अधिकतर विद्यार्थी कोचिंग के बताए जा रहे हैं। इस संबंध में सोमवार रात को प्रदेश के डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिलों के कप्तानों से बात की। एसपी अजय कुमार ने बताया कि सूरत की घटना को देखते हुए एलर्ट रहने को कहा गया है। निर्देशित किया गया है कि जनपद के शहर कस्बों में बने शॉपिंग कांपलेक्स, सिनेमाघर, मॉल्स कोचिंग सेंटरों आदि की जांच कर लें। वहां नियमानुसार इंतजाम हैं या नहीं । वहां लगे अग्निशमन यंत्र आदि की जांच भी होगी। पुराने उपकरणों को बदलवाया जाएगा। इसके लिए अग्निशमन विभाग भी काम करेगा। संभावित हादसे से बचने के इंतजाम वहां होने चाहिए। डीजीपी ने इस संबंध में लोगों को जागरूक करने की भी नसीहत दी है। उधर पुलिस प्रशासन ने शामली, कांधला, कैराना, थानाभवन, झिंझाना आदि जिले के शहर कस्बों में कोचिंग सेंटरों, बच्चों की संख्या आदि जानकारियां जुटानी शुरू कर दी है। जल्द ही इनकी जांच के लिए टीमें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed