फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मेरे बेटे के मोबाइल से किसी ने गलत ई-मेल किया

मेरे बेटे के मोबाइल से किसी ने गलत ई-मेल किया

Tue, 28 May 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
मेरे बेटे के मोबाइल से किसी ने गलत ई-मेल किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। साहब मेरे बेटा बेकसूर है, वह कर्ज से परेशान था, उसके मोबाइल से किसी ने गलत ई-मेल कर दिया। यह बातें शामली समेत कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी का मेल भेजने के आरोपी गुलजार-शहजाद के पिता ने अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर कहीं। आरोपियों के पिता ने एएसपी से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय की गुहार लगाई।
शामली, मेरठ और गाजियाबाद पुलिस की ई-मेल पर शामली समेत कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार मेरठ के गांव नंगलाताशी निवासी गुलजार-शहजाद के पिता इस्लामुद्दीन ने सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव से मिले। उनको प्रार्थनापत्र सौंपकर कहा कि उसका बेटा गुलजार कर्ज से परेशान होकर कई बार आत्महत्या की कोशिश कर चुका है। आए दिन जिन लोगों से कमेटी की रकम ली थी, वे गुलजार पर तगादा करते थे। इसी बीच किसी ने गुलजार के मोबाइल से गलत ई-मेल कर दिया। इसके आरोप में पुलिस ने उसके दो बेटों गुलजार-शहजाद को पुलिस ने पकड़ लिया। उन्होंने एएसपी से इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय की गुहार लगाई। एएसपी ने उन्हें जांच के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 14 मई की शाम को शामली, मेरठ, गाजियाबाद पुलिस की ई-मेल पर गुलजार राजा की मेल से शामली, मेरठ और दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। शहर कोतवाली में इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। 16 मई को पुलिस ने मेरठ के गांव नंगलाताशी निवासी गुलजार और उसके भाई शहजाद को गिरफ्तार किया था। पुलिस को आरोपी गुलजार के मोबाइल की कॉल रिकार्ड में आतंकवाद और बम जैसे शब्दों का इस्तेमाल होना पाया था। इस आधार पर पुलिस की तरफ से दाखिल प्रार्थनापत्र पर कोर्ट से दोनों भाईयों का 21 मई से आठ दिन का रिमांड स्वीकृत हुआ था। रिमांड पर आए आरोपी भाईयों से पुलिस, एलआईयू, वीके, आईबी, एटीएस की टीमों ने पूछताछ की थी। पूछताछ और जांच पूरी होने पर पुलिस ने पांचवें दिन 25 मई को दोनों आरोपी भाईयों को जेल वापस भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed