फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शामली से रोडवेज बसों का संचालन हो, रोडवेज डिपो की कार्यशाला का जल्द निर्माण हो

शामली से रोडवेज बसों का संचालन हो, रोडवेज डिपो की कार्यशाला का जल्द निर्माण हो

Fri, 03 May 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
शामली से रोडवेज बसों का संचालन हो,  रोडवेज डिपो की कार्यशाला  का जल्द निर्माण हो
शामली। लिलौन-खेड़ीकरमू समेत कई गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री और परिवहन राज्यमंत्री मुनेश देवी को पत्र लिखकर शामली में ही रोडवेज डिपो की कार्यशाला शुरू किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

लिलौन गांव की ग्राम प्रधान मुनेश देवी के नेतृत्व में लिलौन और करमू खेड़ी के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री मंहत योगी आदित्य नाथ , परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह, उत्तरप्रदेश राज्य परिवहन निगम के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक, अपर प्रबंध निदेशक परिवहन निगम और डीएम शामली को एक ज्ञापन भेजा। अवगत कराया कि शामली की जनता रोडवेज डिपो की मांग करती रही है। यहां के जनप्रतिनिधियों के द्वारा शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला के लिए शामली में मुजफ्फरनगर मार्ग पर फतेहपुर गांव में नौ बीघा भूमि उपलब्ध कराई गई है। शामली डिपो की कार्यशाला शामली में जल्द निर्माण कराकर निगम की बसों का संचालन किया जाए। मौके पर ग्राम प्रधान मुनेश देवी, खेड़ीकरमू के अमित कुमार, बहादुर सिंह लिलौन, संजीव कुमार लिलौन, नदीम, रामकुमार शामली, गौरव कुमार सिंभालका, राजेंद्र कुमार खेड़ीकरमू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed