फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   छह साल बाद अजय को मिला परिवार

छह साल बाद अजय को मिला परिवार

Thu, 17 Jan 2019 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
छह साल बाद अजय को मिला परिवार
- अपना घर आश्रम में सात महीने पहले लावारिस हालत में पहुंचे थे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। अपना घर आश्रम में रहने वाले सूरज उर्फ अजय को आखिरकार अपना परिवार मिल ही गया। मनोरोगी होने के कारण छह साल पहले वह अपने परिवार से बिछड़ गए थे।
अपना घर आश्रम की संचालिका पल्लवी मित्तल ने बताया कि पिछले साल 30 अप्रैल 2017 को करकरी हरिद्वार से सुरेश कुमार की सूचना पर दिनेश शर्मा और शिवाजी ने एक लावारिस असहाय व्यक्ति को अपना घर आश्रम शामली में प्रवेश कराया था। शुरूआत में ये व्यक्ति अपने बारे में कुछ नहीं बता सके थे। आश्रम की तरफ से इन्हें सूरज नाम दिया गया। सूरज का इलाज डॉक्टर अरुण रॉय के परामर्श से किया गया। कुछ समय बाद सूरज आश्रम कार्यों में भी अपनी इच्छानुसार सहयोग करने लगे। करीब एक महीने पहले इन्होंने अपने घर जाने की इच्छा जताई, तो आश्रम पदाधिकारी द्वारा पता पूछने पर इन्होंने अपना नाम अजय और अपने मामा का पता बताया, जो बिहार में जिला पंचायत सदस्य थे। इसके बाद परिजनों ने आश्रम में संपर्क किया तो उन्हें पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई। बुुधवार को भाई विकास और जीजा संजय कुमार सूरज उर्फ अजय को लेने अपना घर आश्रम पहुंचे। परिजनों ने बताया कि छह साल पहले अजय मुंबई से लापता हो गए थे। आश्रम में अजय को पाकर परिजन बहुत खुश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed