थानाभवन। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने शौर्य दिवस मनाया। दयाल आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में बजरंग दल के विभाग संयोजक विनोद राणा उर्फ बिन्नी राणा ने कहा कि श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण में शहीद राम भक्तों के बलिदान को नहीं भुलाया जा सकता है। उन्होंने नौ दिसंबर को दिल्ली में होने जा रही धर्म सभा में ज्यादा से ज्यादा लोगों से शामिल होने की अपील की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने दयाल आश्रम से बाइक रैली निकाली, जो जलालाबाद के गांधी पार्क में समाप्त हुई। बाइक रैली से हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने धर्म सभा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचने के लिए आह्वान किया। इस मौके पर जिला सह संयोजक बजरंग दल शालू राणा, जिला सेवा प्रमुख विहिप भारत भूषण शर्मा, श्याम बजाज, बोबी अरोड़ा, देवेंद्र शर्मा, राकेश कांबोज, महेश गोयल, संदीप शर्मा, कुशल सिंघल, भूरा राणा, अभय तिवारी, गुलशन चावला, मिंटू नारंग, हरिओम उपाध्याय, गुलशन नारंग, रमेश मित्तल, सुमित अरोड़ा आदि मौजूद रहे।