{"_id":"5bba53df867a55686e09d6e0","slug":"151538937823-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐच्छिक ब्यूरो ने कराई दंपति में सुलह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐच्छिक ब्यूरो ने कराई दंपति में सुलह
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
ऐच्छिक ब्यूरो ने कराई दंपति में सुलह
कैराना। तहसील मुख्यालय पर आयोजित ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक के दौरान एक दंपति के बीच सुलह करा दी गई। रविवार को कैराना तहसील मुख्यालय पर परिवार परामर्श केंद्र की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कोतवाली कैराना तथा झिंझाना, कांधला थानों से संबंधित आठ मामलों पर सुनवाई की गई। झिंझाना थाना क्षेत्र से संबंधित गुलिस्ता एवं बिलाल के बीच सुलह करा दी गई। बाकी मामलों में सुनवाई के लिए अगले सप्ताह की बैठक की तारीख दे दी गई। इस दौरान उपनिरीक्षक अंजू सिंह, दीपक कुमार, राकेश गर्ग, रेखा गोयल और पिंकी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
संदिग्ध बदमाशों से पूछताछ
कैराना। कोतवाली कैराना पुलिस ने तीन संदिग्ध बदमाशों को पकड़ लिया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि पकड़े गए आरोपी वाहन चोर गिरोह से जुड़े हैं। पुलिस पूछताछ के साथ ही आरोपियों से वाहन बरामद करने के प्रयास में लगी हुई है। जल्दी ही वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।