फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एलएलआर कॉलेज के मार्ग व कंप्यूटर लैब का लोकार्पण

एलएलआर कॉलेज के मार्ग व कंप्यूटर लैब का लोकार्पण

Tue, 04 Sep 2018 12:00 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
एलएलआर कॉलेज के मार्ग व कंप्यूटर लैब का लोकार्पण
थानाभवन।
विज्ञापन

गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कस्बा थानाभवन स्थित लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज में 26 लाख रुपये की लागत से बनाए गए सीसी मार्ग और ढाई लाख रुपये की लागत से तैयार हुई कंप्यूटर लैब का लोकार्पण किया। राज्य मंत्री ने कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय में विकास कार्य कराना है, ताकि क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाया जा सके और यहां के बच्चे पढ़ लिखकर नाम रोशन करें।

सोमवार को लोकार्पण के बाद कॉलेज के सभागार में गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इसी विद्यालय से वह स्वयं भी शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं, इसलिए इस विद्यालय व यहां के शिक्षकों के प्रति उनकी विशेष श्रद्धा है। बताया कि अगले सप्ताह वह हसनपुर लुहारी गांव में राजकीय इंटर कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद शीघ्र ही हरफ फतेहपुर गांव में भी इंटर कॉलेज का शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। मौके पर अधिशासी अधिकारी रवि यादव, भाजपा नेता नरेंद्र सैनी, सभासद नीरज अग्रवाल पाटी, सलीम अहमद के साथ कॉलेज प्रबंधक प्रमोद गोयल, संदीप गुप्ता, राजेंद्र शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह तोमर, शिवराम, प्रधानाचार्य चंद्रेशवर, प्रेम प्रकाश, अमित कुमार, आदिल खान, देवेंद्र शर्मा सहित लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed