फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ट्रेनों की छतों पर सफर कर रहे कांवड़िये

ट्रेनों की छतों पर सफर कर रहे कांवड़िये

Sat, 04 Aug 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों की छतों पर सफर कर रहे कांवड़िये
शामली। हरिद्वार के लिए ट्रेनों में शिवभक्त कांवड़ियों की की भीड़ बढ़ने लगी हैं। आलम यह है कि दिल्ली से ऋषिकेश जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की छत पर भी कांवड़िये सफर कर रहे है। कांवड़ियों की बढ़ती हुई भीड़ को देखते जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। सवारियों के सामान की चेकिंग की।
विज्ञापन

शिवरात्रि का त्यौहार जैैसे ही नजदीक आ रहा है, कांवड़ियों का सैलाब उमड़ता जा रहा हैं। हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी हैं। शुक्रवार को दिल्ली से शामली होकर जाने वाली हरिद्वार और ऋषिकेश पैसेंजर ट्रेनों में भी शिवभक्त कांवड़ियों की भारी भीड़ हैं। आलम यह है कि शामली रेलवे स्टेशन पर ऋषिकेश पैसेंजर ट्रेन पहुंची तो खिड़कियों और दरवाजों पर कांवड़ ही कांवड़ बंधी हुई थी। ट्रेन की छत पर भी कांवड़िए बैठे थे। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि शुक्रवार से लेकर बुधवार तक हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों में कांवड़ियों की भीड़ रहेगी। कांवड़ियों को छतों पर न बैठने के लिए सुझाव दिए गए है। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाना प्रभारी राकेेश कुमार ने पुलिस कर्मियंो के साथ सवारियों के सामान की चेकिंग की। कांवड़ियों को छत पर न बैठने के सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार-कांवड़ स्पेशल चल रही कई घंटे लेट
शामली। दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली कांवड़ स्पेशल ट्रेन समय पर नहीं लौट पर पा रही हैं। हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली कांवड़ स्पेशल ट्रेन चार पांच घंटे प्रतिदिन लेट हो रही है। शुक्रवार को हरिद्वार से चलकर कांवड़ स्पेशल ट्रेन साढ़े 10.30 बजे पहुंची। हरिद्वार कांवड़ स्पेशल ट्रेन के लेट होने से दूसरे ट्रेनें भी प्रभावित होने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed