फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पुलिस ने मांगा जनता से कांवड़ यात्रा में सहयोग

पुलिस ने मांगा जनता से कांवड़ यात्रा में सहयोग

Sun, 29 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मांगा जनता से कांवड़ यात्रा में सहयोग
पुलिस ने मांगा जनता से कांवड़ यात्रा में सहयोग
विज्ञापन

कैराना। शांति समिति की बैठक में पुलिस ने शहर के जिम्मेदार लोगों से कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने का सहयोग मांगा है। इस दौरान एसपी दिनेश कुमार ने कहा कि कैराना हिंदु मुस्लिम एकता के लिए जाना जाता है। दोनों समुदाय के लोग एक साथ मिलकर कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में अपना सहयोग दें।
एसपी दिनेश कुमार ने कहा कि कैराना में हिंदुओं के साथ ही मुस्लिम समाज के लोग भी भोलों का स्वागत करते हैं। उन्होंने सभी समुदाय के लोगों से कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न कराने में सहयोग देने की अपील की। कांवड़ यात्रा के लिए आयोजित शांति समिति के बैठक के दौरान एएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि शामली जिले में कांवड़ यात्रा मार्ग 54 किलोमीटर का है। मार्ग को 19 सेक्टरों में बांटा गया है। 19 बिंदुओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे है। मार्ग पर आठ वाच टावर बनाए गए हैं, ताकि पुलिस के जवान दूर तक भोलों की सुरक्षा का जायजा ले सके। इस अवसर पर सीओ राजेश कुमार, कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह के अलावा अनिल गुप्ता, राजेश, शगुन मित्तल, रमेश चंद, इरशाद, हारुण, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



शहर में एसपी ने किया पैदल मार्च
शामली। एसपी दिनेश कुमार शनिवार शाम कोतवाली पहुंचे, जिसके बाद अधीनस्थ अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को साथ लेकर नगर के शामली रोड पर पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिसकर्मी अपनी-अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed