फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   वकीलों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा

वकीलों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा

Fri, 13 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
वकीलों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा
शामली। जिला न्यायालय की स्थापना की मांग को लेकर जिला मुख्यालय के अधिवक्ताओं ने चौथे दिन भी न्यायिक कार्यों से विरत रहकर धरना दिया। धरने पर सपा, कांग्रेस और कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंच कर अपना समर्थन दिया। शुक्रवार को शामली के अधिवक्ता सामाजिक संगठनों और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के सहयोग से शहर में पैदल मार्च निकालकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपेंगे।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय के अधिवक्ताओं ने जिला मुख्यालय पर ही जिला न्यायालय की स्थापना की मांग की। मांग पूरी न होने पर अधिवक्ताओं ने सड़क पर उतर आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी। बताया कि शुक्रवार को शामली के अधिवक्ता सामाजिक संगठनों और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के सहयोग से शहर में पैदल मार्च निकालकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। धरना स्थल पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, भारतीय किसान मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह सल्फा, जिला आशा मंडल की अध्यक्षा कोमल, कांग्रेस नेता श्यामलाल शर्मा, उच्च शिक्षा विचार मंच के सचिव बाबूराम पंवार, वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष श्रीपाल गोयल, सपा के जिला सचिव प्रदीप सिंह, सपा जिला कोषाध्यक्ष विनोद वर्मा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पाल सिंह, गर्वनमेंट पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के मंत्री विनोद कुमार, उपाध्यक्ष राजेंद्र पाल सिंह, सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अनुज जावला, सपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वैभव गोयल, वेद सिंह करौंदा हाथी, श्रीपाल मलिक मखमूलपुर, करण सिंह, महीपाल सिंह सुन्ना, वीरसैन कुडाना, नवरतन शर्मा मखमूलपुर, जिला बार एसोसिएशन के महासचिव नील कमल, चंद्रवीर मलिक, चंद्रभान सिंह, सोराज सिंह, रविंद्र कुमार, मुकेश गर्ग, मनोज जागिड़, प्रवीण कुमार, जगदेव सिंह, रामफूल सिंह, सत्यपाल कश्यप, अमरदीप आर्य, सतेंद्र धिरयान, विवेक कुमार, सतीश मिठालिया, योगेश शर्मा, अरविंद जावला, राजकुमार, जसपाल राणा, रामकुमार वर्मा, विपिन सैनी, मणिकांत शर्मा, कृष्णदत्त शर्मा, राहुल वशिष्ठ, ओमपाल प्रजापति, प्रताप राठौर, धीर सिंह मलिक, मदन सिंह, रवि चौधरी, दीपा कंकरवाल, जगत प्रसाद कौशिक, राजपाल पंवार, ओमपाल, भोपाल सिंह, कृष्णपाल जयपाल चौहान प्रताप राठौर, जगत प्रसाद कौशिक, राकेश शर्मा, मोहम्मद दिलशाद, अमित चौहान, रतन सिंह, अमित चौहान कपिल देशवाल विकास चंद, सन्नी निर्वाल, रवि गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed