{"_id":"5b2aa2d84f1c1bf56e8b9065","slug":"151529520856-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का अज्ञात में किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का अज्ञात में किया अंतिम संस्कार
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना।
गांव पुरमाफी से लापता युवक का मेडिकल कॉलेज में मेरठ पुलिस ने अज्ञात में दाह संस्कार कर दिया। परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने झिंझाना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद झिंझाना पुलिस मामले में जानकारी लेने के लिए मेरठ के लिए रवाना हो गई।
गांव पुरमाफी निवासी अमित 35 वर्ष सात जून को बाइक से गढ़ीपुख्ता गया था, लेकिन नहीं लौटने पर मां मुन्नी ने 12 जून को थाना झिंझाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शक के आधार पर पुलिस ने अमित के कई दोस्तों को पकड़कर उनसे भी पूछताछ की थी, लेकिन कोई सुराग नही लग पाया था। बुधवार को थाना गढ़ीपुख्ता पहुंचे अमित के भाई संदीप को ओमप्रकाश थाना प्रभारी ने बताया की उसकी बाइक थाने में खड़ी है और उसने नशे में भैसवाल नहर में छलांग लगाई थी। पुलिस ने बेहोशी की हालत में उसे पहले गढ़ीपुख्ता सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां से उसे मेरठ रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान आठ जून की सुबह उसकी मौत हो गई। मेरठ मेडिकल कॉलेज में पुलिस ने तीन दिन बाद 11 जून को उसका लावारिस में दाह संस्कार कर दिया। मेरठ मेडिकल कॉलेज में जानकारी करने गए थाने के दरोगा अवधेश शर्मा ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी जाएगी और मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।