{"_id":"5b2951864f1c1bed778b4e75","slug":"151529434502-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस सिपाही परीक्षा 201","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस सिपाही परीक्षा 201
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
अभ्यर्थियों ने रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर गुजारी रात
शामली। पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए अधिकतर अभ्यर्थियों के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म और रोडवेज बस अड्डों पर ही रात गुजारनी पड़ी। इसके अलावा बिजनौर से आए अभ्यर्थियों का मंगलवार को पूरे दिन तपती दुपहरी में जगह- जगह परीक्षा केंद्र के बाहर हुजूम उमड़ा रहा। सड़क किनारे बने मकान व बाग-बगीचे और मकान के बाहर बरामदे में जमावड़ा लगा रहा।
सोमवार की रात बिजनौर एवं हापुड़ जिलों से आए अभ्यर्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूूरी रात अभ्यर्थियों ने शामली रोडवेज बस अड्डे का प्रतीक्षालय व एआएम कार्यालय, बुकिंग कार्यालय के सामने बना बरामदा, रेलवे स्टेेशन के प्लेटफार्मों पर अभ्यर्थियों का रेला उमड़ पड़ा। हालात यह बने कि शामली रोडवेज बस अड्डे के प्रतीक्षालय में यात्रियों की सुविधाओं के लिए स्थापित की गई कुर्सियां, बेंचों में युवक युवतियां टोलियों के साथ जम रहे या लेट कर आराम फरमाते रहे। अभ्यर्थी राजकुमार व सोनिया का कहना है कि घर की हालात अच्छे नहीं होने के कारण ही सरकारी भवनों का सहारा लेना पड़ा। यही हाल शामली रेलवे के प्लेटफार्म व मालगोदाम का चबूतरा का रहा।