{"_id":"5ae4c3a14f1c1b63098b6fba","slug":"151524941729-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं को बचाने के प्रयास में जाल में फंसा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं को बचाने के प्रयास में जाल में फंसा युवक
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुओं को बचाने के प्रयास में जाल में फंसा युवक
जलालाबाद। पशुओं को बचाने के प्रयास में युवक मछली पकड़ने के जाल में फंस गया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला और युवक की जान बचाई।
गांव उमरपुर में बाहरी छोर पर एक तालाब स्थित है। तालाब में भोपाल कश्यप मत्स्य पालन करता है। शनिवार दोपहर को ग्रामीण नेत्रपाल के लगभग आधा दर्जन पशु तालाब में घुस गए। इसी दौरान उक्त पशु तालाब की सुरक्षा हेतु लगाए गए जाल में फंस गए। पशु को जाल में फंसा देख ग्रामीणों ने उन्हें निकालने का प्रयास किया। इसी प्रयास में गांव में आए मेहमान गौरव पुत्र ओमपाल निवासी कुशावली भी पशु के साथ उसी जाल में फंस गया और गहरे तालाब में डूबने लगा। इसके बाद ग्रामीणों घंटो की मशक्कत के बाद जाल में फंसे युवक को निकाला। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब गहरा है और नीचे दलदल बन चुकी है, जिस कारण कई बार पशु तालाब में फंस चुके हैं। इस संबंध में मत्स्य पालक और ग्राम प्रधान को कई बार सफाई के लिए कहा जा चुका है। परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई।