{"_id":"5ae4b81e4f1c1b350b8b70c2","slug":"151524938782-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी में तीन गायों की मौत, कई पड़ी बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी में तीन गायों की मौत, कई पड़ी बीमार
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना।
चौकी चौसाना क्षेत्र के गांव सुंदरनगर में नवाब सिंह ने दूध डेयरी बना रखी है। जिसमें 20 पशु हैं, जिनमें 15 गाय हैं। शुक्रवार शाम को अचानक ही पशुओं की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। डेयरी में पशुओं की देखरेख में लगे मजदूरों ने नवाब सिंह को इसकी सूचना दी। इसके बाद पशु चिकित्सक को बुलाया गया, लेकिन तब तक तीन गाय ने दम तोड़ दिया था। पशु चिकित्सक की टीम ने अन्य बीमार पशुओं को उपचार दिया। चिकित्सकों का मानना है कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से गायों की मौत हुई है जबकि डेयरी संचालक का कहना है कि घास में किसी प्रकार का कीटनाशक का प्रयोग नहीं किया गया। तीन गाय की मौत से डेयरी संचालक को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।