{"_id":"5a74ab874f1c1bcb268b7c4a","slug":"151517595527-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे की मशक्कत के बाद हुआ मंगलामुखी में समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे की मशक्कत के बाद हुआ मंगलामुखी में समझौता
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना (शामली)। काफी दिन से चौसाना क्षेत्र के मंगलामुखी के दो गुटों में क्षेत्र को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने दोनों पक्षों को झिंझाना थाने बुलाया, तो वहां भी दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। करीब तीन घंटे बाद दोनों पक्षों में लिखित समझौता करा दिया गया।
मंगलामुखी सोनिया और रीना का गुट चौसाना क्षेत्र में बधाई मांगने पर अपना अधिकार जताते रहे हैं, जिस कारण काफी दिन से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। पूर्व में मारपीट होने पर पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई भी की थी, लेकिन विवाद समाप्त नहीं हो सका था। शुक्रवार को झिंझाना और चौसाना के अलावा गंगोह तथा सहारनपुर तक के मंगलामुखी झिंझाना थाने पर इसी विवाद के संबंध में पहुंचे। थाने में दोनो पक्षों के बीच वार्ता के दौरान भी विवाद हुआ। वहीं, झिंझाना नगर पंचायत चेयरमैन नौशाद कुरैशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद संगल, भाजपा नेता सुनील बंसल के अलावा गांव खोड़समा से चौधरी राजेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, ताज अली, रिजवान, समा मुजफ्फरनगर आदि ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद मंगलामुखी रीना और सोनिया को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद मंगलामुखी रीना और सोनिया का चौसाना क्षेत्र में अलग अलग गांव निर्धारित किए गए, तब जाकर दोनों पक्षों में समझौता हुआ। उपनिरीक्षक अवधेश शर्मा ने बताया कि दोनो पक्षो में लिखित में समझौता करा दिया गया है, यदि अब कोई पक्ष विरोध करेगा या विवाद करेगा, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुत्रवधू पर लगाया मारपीट का आरोप
झिंझाना। बुजुर्ग महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर दी कि पुत्रवधू खाना नहीं देती है और गाली गलौज कर मारपीट करती है। पीड़ित महिला कस्बा झिंझाना की रहने वाली है। उसने अपनी पुत्रवधू तथा उसके भाइयों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।