फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कंड़ेला में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

कंड़ेला में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

Tue, 26 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
कंड़ेला में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित
कैराना (शामली)। गांव कंड़ेला में चल रही तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हो गया। अंतिम दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ रालोद नेता अनिल चौहान ने फीता काटकर किया। फाइनल मैच हरियाणा के जलालपुर और सहारनपुर के पहांसू की टीम के बीच खेला गया। इसमें जलालपुर ने पहासूं को 14 अंकों से मात दी। जलालपुर को कुल 27 अंक मिले, जबकि पहांसू 13 अंकों पर सिमट गई। इस अवसर पर आयोजक समिति की ओर से विजेता जलालपुर की टीम को 11 हजार रुपये का इनाम दिया गया। इसके अलावा दूसरे नंबर की पहांसू टीम को 5100 तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली चिलकाना को भी 1100 रुपये से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह, राकेश चौहान, सुदेश, डाक्टर बदलू, अजीत मुखिया, ललित, जसबीर, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed