{"_id":"5a2ad6fa4f1c1bc45b8baeba","slug":"151512756986-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल की मेरठ में मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल की मेरठ में मौत, कोहराम
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायल की उपचार के दौरान मौत
कांधला (शामली)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भारसी मोड़ के समीप सड़क हादसे में घायल नईम की मेरठ चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई ।
कस्बे के नई बस्ती कांधला देहात निवासी मुकीम ठेकेदार जनपद बागपत के गांव असारा में शौचालय बनाने का कार्य कर रहा है। बृहस्पतिवार शाम को गांव से काम समाप्त करने के बाद जब वहां से पिकअप में चालक दिलशाद, निवासी गढ़ी दौलत, नई बस्ती निवासी नईम के साथ सद्दाम, बेसर, मुकीम, आमिर लौट रहे थे। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे गांव भारसी मोड़ के समीप ट्रैक्टर ट्राली से पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत होने से चालक दिलशाद की मौके पर मौत हो गई थी। सभी घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, जहां से चार लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेरठ के लिए रेफर किया गया था। परिजनों के अनुसार देर रात उपचार के दौरान नईम की मेरठ चिकित्सालय में मौत हो गई। इस हादसे से परिवार के लोगों में मातम पसरा हुआ है।