{"_id":"59ff549e4f1c1b6a678b9a8e","slug":"151509905566-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगबीर सिंह फोजी को बनाया रालोद जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगबीर सिंह फोजी को बनाया रालोद जिलाध्यक्ष
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
रालोद कार्यालय पर कई पदों में बदलाव करते हुए पूर्व सैनिकों के प्रति विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार के प्रति रोष व्याप्त किया। रालोद के सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जगबीर सिंह को बनाया गया।
रविवार को माजरा रोड स्थित रालोद कार्यालय पर बैठक हुई। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल ब्रहमपाल तोमर ने कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों को दूर नहीं किया जा रहा है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को भी अभी तक पूर्णत: लागू नहीं किया गया है। युवा अवस्था में रिटायर हजारों पूर्व सैनिक रोजगार के लिए घूम रहे है। शहीदों की विधवाओं वीर नारियों को भी वांछित सम्मान नही मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की मांगों को लेकर रालोद प्रदेश भर में संगठन तैयार कर रही है। जिसमें अर्द्धसैनिक बलों व पुलिसकर्मियों को शामिल कर लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने सरकार से शहीद ग्राम विकास योजना के नाम से योजना चलाने की मांग करते हुए शहीदों के परिवारों को हरसंभव सुविधा देने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने संगठन को विस्तार देते हुए जगबीर सिंह फौजी निवासी कुरमाली को जिलाध्यक्ष तथा तेजपाल सिंह फोजी को मंडल महासचिव सहारनपुर मंडल मनोनित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषिपाल राझड़ व संचालन डाक्टर विक्रांत जावला ने किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव अनवार चौधरी, पंकज सरोहा, सोहनपाल, रुकमकेश, राजेंद्र, सुनील मलिक, योगेश, परमेंद्र, सर्वेश, विकास, पुष्पेंद्र, प्रवीण, तरुण, राजन, प्रदीप, निखिल, चंद्रपाल, सुभाष आदि मौजूद रहे।