फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   57 करोड़ रूपये के किसाऩों के वितरित होंगे फसली ऋणमाफी प्रमाण पत्र

57 करोड़ रूपये के किसाऩों के वितरित होंगे फसली ऋणमाफी प्रमाण पत्र

Mon, 11 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
57 करोड़ रूपये के किसाऩों के वितरित होंगे फसली ऋणमाफी  प्रमाण पत्र
शामली।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल सोमवार सुबह दस बजे कृषि उत्पादन मंडी स्थल पर 7, 382 किसानों को 57 करोड़ रुपये के फसली ऋण के प्रमाण पत्र वितरित करेंगी। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने आला अफसरों के साथ समारोह स्थल पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।
सोमवार सुबह अनुपमा जायसवाल सहारनपुर से चलकर सीधे शामली पहुंचेंगी। भैंसवाल रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी स्थल पर पहुंचेगी। रविवार को डीएम के साथ सीडीओ रेणु तिवारी, एडीएम शिवबहादुर सिंह, एसडीएम सदर सुरजीत सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर हरीशंकर प्रसाद ने मंडी सचिव के साथ समारोह स्थल पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों की बैठक में डीएम, सीडीओ ने बताया कि समारोह स्थल पर बनाए गए मंच पर वीआईपी को स्थान मिलेगा। पहली पंक्ति में मीडिया, वीआईपी के बैठने की व्यवस्था है। उसके बाद आरक्षित प्रकोष्ठ के लिए सुरक्षित किया गया है। जिसमें 100 लोगों की बैठने की व्यवस्था रहेगी। 60 प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है। एक प्रकोष्ठ में 17 कुर्सी की व्यवस्था है।
विज्ञापन

प्रकोष्ठ का प्रभारी डीडीओ, डीपीआरओ से लेकर बीडीओ को बनाया गया है। शांति व्यवस्था के लिए एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार की ड्यूटी लगाई है। समारोह में जिले के 80 बैंकों के 7, 382 किसानों को शामिल किया गया है। बैंक प्रबंधकों को किसानों को समारोह तक लाने की जिम्मेदारी दी गई है। इस व्यवस्था में बैंक प्रबंधकों की मदद के लिए सचिव, लेखपाल की ड्यूटी लगाई गई है। शाम के समय कलक्ट्रेट सभाकक्ष में फसली ऋण प्रमाणपत्र वितरण समारोह में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद, विधायक, पार्टी जिलाध्यक्ष को भी भेजा बुलावा
शामली। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि फसली ऋण वितरण समारोह में बेसिक शिक्षा मंत्री के साथ ही कैराना के भाजपा सांसद हुकुम सिंह, गन्ना राज्य मंत्री सुरेशराणा, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोषदेवी को भी निमंत्रण भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed