{"_id":"5995ea1c4f1c1bf8168b4793","slug":"151502997020-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 अगस्त को गांव भारसी में होंगी कबड्ड़ी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 अगस्त को गांव भारसी में होंगी कबड्ड़ी प्रतियोगिता
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 को गांव भारसी में होगी कबड्डी प्रतियोगिता
शामली। जिला कबड्ड़ी संघ के सचिव ओम सिंह वर्मा ने बताया कि 20 अगस्त को गांव भारसी में जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन एम्यूचर कबड्ड़ी एसोसिएशन शामली के तत्वावधान में होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता रविवार को जूनियर हाईस्कूल भारसी के मैदान में कराई जाएगी। जिसमें केवल 20 वर्ष तक की आयु व 70 किग्रा के खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागियों को अपना अपना आधार कार्ड लाना जरूरी है। बिना आधार कार्ड के प्रतिभाग नहीं करने दिया जाएगा।
22 से केकेजीएस में होंगी जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता
शामली। कन्या कल्याण गुरुकुल शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज भैंसवाल की प्रधानाचार्य उषा सहरावत ने बताया कि कॉलेज में 22 से खेल प्रतियोगिता प्रारंभ होगी। उन्होंने जनपद के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त व वित्तविहीन कॉलेजों के प्रधानाचार्यो को कॉलेज के छात्राओं को प्रतिभाग कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में 22 अगस्त को खो-खो, 23 को फुटबाल प्रतियोगिता, 15 सितंबर को क्रिकेट प्रतियोगिता व 6 अक्टूबर को कुश्ती प्रतियोगिता कराई जाएगी। उन्होंने सभी टीमों के प्रभारियों को छात्राओं के गत वर्ष के अंकपत्र, रनिंग टीसी व पात्रता प्रमाण पत्र भरकर साथ लाने को कहा है। प्रतिभागी टीम को सुबह आठ बजे कॉलेज में उपस्थित होना जरूरी है।