फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्रभारी मंत्री आज जिले में,विकास कार्यो की लेगी बैठक

प्रभारी मंत्री आज जिले में,विकास कार्यो की लेगी बैठक

Fri, 18 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री आज जिले में,विकास कार्यो की लेगी बैठक
किसानों को आज नहीं मिलेगा फसली ऋण माफी का प्रमाणपत्र
विज्ञापन

शामली। जिले की बेसिक शिक्षा व विकास एवं पुष्टाहार एवं प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल शुक्रवार को दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगी। प्रभारी मंत्री के आगमन के मद्देनजर कलक्ट्रेट एवं विकास भवन में तैयारियां का काम चलता रहा। पूरे दिन कलक्ट्रेट विकास भवन तैयारियां चलती रही। एडीएम शिवबहादुुुर सिंह ने बताया कि किसानों का फसली ऋण माफी का प्रमाण पत्र वितरण कार्य शुक्रवार को नहीं होगा।

जिले की बेसिक शिक्षा व विकास एवं पुष्टाहार एवं प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल की शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में विकास कार्यों को लेकर होने वाली बैठक के लिए विकास भवन में विकास, चिकित्सा, पुलिस अपराध सबंधी आंकड़ों की बुकलेट तैयार करने लिए विकास भवन में कर्मचारी जुटे रहे। विकास भवन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की डीडीओ बलरामकुमार बैठक लेकर उनके कार्यों की समीक्षा की। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में पूरे दिन जिले के फसल ऋण माफी योजना में शामिल 58 हजार आधार कार्ड से लिंक वाले किसानों की सूची में पात्रता की श्रेणी का सत्यापन लेखपालों- राजस्व निरीक्षकों द्वारा किया गया था। उम्मीद की जा रही थी प्रदेश की बेसिक शिक्षा व पुष्टाहार व जिले की प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल प्रथम चरण में जिले के फसली ऋण माफी योजना में शामिल पात्र 18,953 किसानों का प्रमाण पत्र वितरित करेगी। शाम तक फसली ऋण माफी योजना में शामिल 58 हजार किसानों में पात्र सूची का सत्यापन न होने से किसानों का ऋण माफी योजना के प्रमाणपत्र वितरण कार्य लटक गया है। एडीएम शिवबहादुुुर सिंह ने बताया कि किसानों का फसली ऋण माफी का प्रमाण पत्र वितरण कार्य शुक्रवार को नहीं होगा। फसली ऋण माफी योजना में शामिल 58 हजार किसानों की पात्रता सूची का सत्यापन किया जाएगा। पात्रता सूची तैयार होने के बाद प्रभारी मंत्री का कार्यक्रम लेकर फसली ऋण माफी किसानों को चरणवार प्रमाण पत्र वितरण का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जिले की प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल सहारनपुर से चलकर शामली के कलक्ट्रेट में आएगी। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि कलक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री विकास क ार्यों की बैठक लेपाएगी। किसानों का फसली ऋण माफी प्रमाणपत्र वितरण का कार्य सितंबर माह में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed