फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सामाजिक संस्थाओं को प्रोत्साहन करना एक मात्र उद़े्शय

सामाजिक संस्थाओं को प्रोत्साहन करना एक मात्र उद़े्शय

Tue, 04 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
सामाजिक संस्थाओं को प्रोत्साहन करना एक मात्र उद़े्शय
पीड़ितों की सेवा करना मकसद
विज्ञापन

शामली।
भारतीय जनता पार्टी की बैठक में सेवा सहयोगी संगम के क्षेत्रीय संयोजक डॉक्टर मनोज सिवाच ने कहा कि भाजपा सेवा सहयोगी संगम के माध्यम से पीड़ितों की सेवा एवं सामाजिक संस्थाओं का प्रोत्साहन करना उद्देश्य है। इसके तहत अगस्त माह में शामली में कार्यक्रम किया जाएगा।
सोमवार को भाजपा सेवा सहयोगी संगम की बैठक कांबोज कालोनी में जिला संयोजक मोहित जैन के आवास पर हुई। इस दौरान संगम के क्षेत्रीय संयोजक डाक्टर मनोज सिवाच ने कहा कि सेवा संगम के माध्यम से निर्बल व पीड़ितों की सेवा सहयोग करना उद्देश्य है। इस मौके पर क्षेत्रीय सहसंयोजक डॉक्टर रविप्रकाश, जिला उपाध्यक्ष डाक्टर मनोज शर्मा, जिला महामंत्री राजन बत्रा, पूर्व महामंत्री तरुण अग्रवाल, सचिन जैन, अनिल गोयल, प्रतीक अग्रवाल, आशु नामदेव आदि मौजूद रहे। मीटिंग की अध्यक्षता जिला संयोजक मोहित जैन ने की।
विज्ञापन

पौधरोपण किया
शामली। बनत कृष्णा नदी पुल के पास स्थित जैन कालेज आफ एजूकेेशन में बीटीसी के छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के सचिव दीपक जैन, प्राचार्या डाक्टर अनुपमा शर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रवक्ता अखिल पाल, शिल्पा, लवी जैन, पूजा गर्ग, मोहित, वकार खान, शोभा, प्रिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन की दरें निर्धारित
शामली। जिलापूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय ने बताया कि जुलाई माह में अंत्योदय कार्डधारकों को 20 किलोग्राम गेहूं दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से, 15 किलोग्राम चावल तीन रुपये प्रति किलोग्राम की दर से तथा चार लीटर मिट्टी का तेल प्रति कार्ड वितरित किया जाएगा। इसके अलावा गृहस्थी कार्ड धारकों को तीन किलोग्राम गेहूं (दो रुपये प्रति किलोग्राम), दो किलोग्राम चावल प्रति यूनिट तथा दो लीटर मिट्टी का तेल प्रति कार्ड वितरित किया जाएगा। राशन विक्रेता यदि इस दर के हिसाब से वितरण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed