फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   15 teacher organizations of the district will fight against online attendance

Shamli News: ऑनलाइन उपस्थिति के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे जिले के 15 शिक्षक संगठन

Sun, 10 Mar 2024 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 10 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
15 teacher organizations of the district will fight against online attendance
शामली। ऑनलाइन उपस्थिति व डिजिटलाइजेशन के विरोध में जनपद के शिक्षक संगठनों ने संयुक्त शिक्षक संघर्ष महासंघ का गठन किया गया। सभी ने इसके विरोध में मंगलवार को बीएसए को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

जनपद शामली के समस्त शिक्षक संगठनों द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति व डिजिटलाइजेशन को परिषदीय शिक्षकों पर विभाग द्वारा जबरदस्ती लागू करने के विरोध में संयुक्त शिक्षक संघर्ष महासंघ जनपद शामली का गठन किया गया है। समस्त संगठनोंं के अध्यक्षों का कहना है कि उनका दायित्व है कि वह शिक्षकों के सेवा शर्तों की रक्षा में तत्पर रहे तथा उनके प्रति विषम परिस्थिति उत्पन्न होने पर पूरी शिद्दत और ताकत से उनके साथ रहे। सभी मिलकर लड़े जिसमें जनपद में क्रियाशील सभी 15 संगठनों के सभी गुटों के जिलाध्यक्षों को जिला कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। सभी ने निर्णय लिया कि 12 मार्च को विभिन्न मांगों को लेकर बीएसए को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा सुधीर राणा मंडल अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय सीनियर बेसिक शिक्षक संघ को भी कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। अनिल कुमार वर्मा को सर्वसम्मति से संयुक्त शिक्षक संघर्ष महासंघ का जिला प्रवक्ता नामित किया गया है। समिति सदस्य संजीव मलिक, योगेश कुमार राठी, संजीव खोखर, आदेश पंवार, नितिन पंवार, पवन जावला, गौरव कुमार, रश्मि शर्मा, बिलेंद्र, रश्मि चौधरी, शाईस्ता खान, प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र मलिक, चरण सिंह, नवनीत कुमार बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed