फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   15 silencers recovered from auto mobile shop

ऑटो मोबाइल की दुकान से 15 साइलेंसर बरामद

Sat, 05 Mar 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
15 silencers recovered from auto mobile shop
ऑटो मोबाइल की दुकान से 15 साइलेंसर बरामद
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने कैराना रोड स्थित एक ऑटोमोबाइल की दुकान से तेज आवाज में पटाखा छोड़ने वाले बुलेट बाइक के 15 साइलेंसर बरामद किए हैं। पुलिस ने दुकानदार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मौके पर ही नोटिस तामील कराया है।

शहर में कैराना रोड पर गगन विहार निवासी संजीव की ऑटोमोबाइल की दुकान है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर शाम को सूचना मिली कि संजीव ऑटोमोबाइल की दुुुकान पर बुलेट में तेज आवाज व पटाखा छोड़ने वाला साइलेंसर बदलने का काम किया जाता है। इस सूचना पर उन्होंने दुकान पर जाकर दुकान मालिक संजीव से जानकारी की और उसने इस तरह का साइलेंसर होना बताया और वहां खड़ी एक बुलेट में साइलेंसर लगाकर तेज आवाज चैक भी कराया। इसके बाद उसकी दुकान से इस तरह के 15 साइलेंसर बरामद हुए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दुकानदार संजीव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। जमानती अपराध होने के कारण धारा 41ए आईपीसी का नोटिस मौके पर तामील करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed