फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   15 new Corona positive cases found

15 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले

Mon, 22 Jun 2020 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
15 new Corona positive cases found
शामली/कैराना। जनपद शामली में कोरोना पॉजिटिव के 15 और नए केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। इनमें शहर के एक नर्सिंग होम के स्टाफ के चार युवक शामिल है। अब तक जिले में एक दिन में सर्वाधिक केस मिले हैं। दो दिन पहले 13 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रविवार को मेरठ मेडिकल से आई जांच रिपोर्ट में जनपद के 15 लोगों कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। छह पॉजिटिव केस कस्बा कैराना के मोहल्ला अफगानान के हैं। यहां की एक महिला की 16 जून को सीएचसी शामली में ट्रू नेट मशीन से जांच की गई थी। सैंपल रिपोर्ट स्पष्ट न आने पर महिला व उसके संपर्क में आए 20 लोगों के सैंपल लिए थे। रविवार को महिला व उसके संपर्क में आए पांच अन्य लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इन छह में एक परिवार के चार सदस्य शामिल है। इसके अलावा कैराना क्षेत्र के गांव शेखुपुरा में भी युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह युवक पांच दिन पहले दिल्ली से लौटा था। शामली शहर में एक नर्सिंग के स्टाफ के चार युवकों के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्टाफ का एक युवक शामली के मोहल्ला बरखंडी का रहने वाला है। एक युवक कांधला के गांव खंद्रावली का, एक युवक जंधेड़ी का और एक युवक माजरा रोड शामली का निवासी है। इससे चार दिन पूर्व भी इसी नर्सिंग होम के स्टाफ के तीन सदस्यों की के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में शिव चौक पर कपड़े की दुकान करने वाले व्यापारी के सैंपल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनके अलावा कस्बा झिंझाना में एक होटल पर काम करने वाले दो युवकों के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा कस्बा कांधला के मोहल्ला मिर्दगान की महिला की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक एक दिन में 15 केस सबसे अधिक आए है। इससे दो दिन पहले एक दिन में 13 केस आए थे। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि रविवार को जनपद के 15 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनके सैंपल रेंडम लिए गए थे। सभी कोरोना संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर ये लोग रहते है, उस क्षेत्र में सीलिंग और सैनिटाइज की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed