फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1452 patients treated in camp

शिविर में 1452 मरीजों का किया उपचार

Mon, 08 Mar 2021 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
1452 patients treated in camp
शामली। लायंस क्लब शामली क्राउन की ओर से आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 1452 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने किया। शिविर संयोजक गौरव गोयल ने बताया कि जेपी अस्पताल के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक गुलिया, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएन दास, जनरल फिजीशियन डॉ. बीएस अगरकर ने करीब 1452 मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया। हड्डी में कैल्शियम, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच जेपी अस्पताल की ओर से निशुल्क की गई, जबकि सचिन रोहिला ने फेफड़ों, दमे के रोगियों की जांच तथा हेपेटाइटिस बी व सी की निशुल्क जांच की।

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुकृति गुप्ता, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकुट मोहन सिंघल, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. मीनल वशिष्ठ, सहारनपुर से दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय वर्मा एवं प्रणय ने भी रोगियों का उपचार किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, डॉ. अर्जुन वर्मा, क्लब अध्यक्ष आशु गर्ग, प्रधानाचार्य कुलदीप वशिष्ठ, प्रमोद संगल मौजूद रहे। संचालन डा. नीलेश वशिष्ठ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed