फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1438 patients got treatment in Chief Minister Health Fair, 143 got golden cards

Shamli News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1438 मरीजों को मिला उपचार, 143 बने गोल्डन कार्ड

Sun, 05 May 2024 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 05 May 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
1438 patients got treatment in Chief Minister Health Fair, 143 got golden cards
चौसाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले मे पहुॅचें मरीज
शामली/चौसाना/ऊन/कांधला। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। आरोग्य मेले में ज्यादातर मरीज बुखार, नजला व खांसी के रहे। चिकित्सकों ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण इस तरह के मरीजों की संख्या ज्यादा है। टीम ने आरोग्य मेले की पड़ताल की तो कहीं पर चिकित्सक तो कहीं पर फार्मासिस्ट ने मरीजों की जांच कर दवा दी। आरोग्य मेले में 1438 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 143 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

रविवार को जिले में 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। आरोग्य मेले में 527 पुरुष, 694 महिला और 217 बच्चे कुल 1438 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। शहर में मोहल्ला बरखंडी स्थित अरबन पीएचसी पर डॉ. उदित भटनागर व फार्मासिस्ट मनु शर्मा व अन्य स्टाफ ने 58 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। ज्यादातर मरीज नजला, खांसी और बुखार के रहे। मोहल्ला पंसारियान स्थित पीएचसी पर डॉ. सादिया सदफ ने मरीजों की जांच की और उन्हें परामर्श दिया। आरोग्य मेले में 69 मरीजों को उपचार दिया गया। डॉ. सादिया ने बताया कि ज्यादातर मरीज मौसम के बदलाव के कारण नजला, खांसी और वायरल के ही रहे।
विज्ञापन

चौसाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 11 बजे तक 25 मरीज पहुंचे थे। 62 वर्ष की आत्माराम निवासी पांथुपूरा पेट दर्द व बुखार से कराहते हुई पीएचसी पर पहुंचे। फार्मासिस्ट युवराज व कृष्ण कुमार ने मरीजों की जांच कर दवा दी। वहीं तेज खांसी के साथ बुखार से पीड़ित 75 वर्षीय जियालाल निवासी चौसाना पहुंचे, जिनको पैथोलॉजी में जांच कराने के बाद दवा दी गई। विकास संगल को पेट दर्द व उल्टी दस्त की शिकायत थी, जिनको इलाज कर दवा दिया गया। पीएचसी पर 110 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें बुखार के 18 मरीज थे। एलटी न होने के कारण मरीज की जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊन सीएचसी पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में 23 व पिंडोरा पीएचसी पर 12 मरीजों की जांच कर दवाई दी गई। ज्यादातर मरीज बुखार, नजला जुकाम, खांसी से और कुछ त्वचा रोग से पीड़ित मरीज आए। मौसम में गर्मी के चलते इस समय बुखार ,दस्त, खांसी जुकाम नजला का प्रकोप चल रहा है। सभी मरीजों को जांच उपरांत उपचार दिया गया। ऊन में डॉ. नवीन, फार्मासिस्ट मनोज, स्टाफ नर्स रमन, पिंकी व वर्षा और पिंडोरा में डॉ. प्रदीप, फार्मासिस्ट नवल किशोर मौजूद मिले।
कांधला क्षेत्र के गंगेरू में आयोजित आरोग्य मेला में डॉक्टर निधि सैनी ने बताया कि 33 मरीज पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादातर बुखार, खांसी जुकाम के रहे हैं। उन्होंने मरीजों को लू से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर रखने, सिर पर कपड़ा रखने, धूप में चलकर ठंडा पानी न पीने की सलाह दी। गंगेरू निवासी इकरा ने बताया कि उसे बुखार खांसी की शिकायत थी। उसने जांच कर दवा ली और कुछ दवाई बाहर से मंगाई गई।

पीएचसी एलम में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। आरोग्य मेले में 26 मरीज पहुंचे। सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या खांसी जुकाम वालों की रही। एलम निवासी हरपाल ने बताया कि आरोग्य मेले में डाक्टर ने जांच कर दवा दी है।

चौसाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले मे पहुॅचें मरीज

चौसाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले मे पहुॅचें मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed