फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   26 जून से पल्स पोलकियो अभियान का तीसरा चक्र शुरू होगा

26 जून से पल्स पोलकियो अभियान का तीसरा चक्र शुरू होगा

Thu, 09 May 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
26 जून से पल्स पोलकियो अभियान का तीसरा चक्र शुरू होगा
26 जून से पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान का तीसरा चक्र शुरू होगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कोर पीसीआई जन कल्याण समिति एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा एबीआरसी बनत में अध्यापक उन्मुखीकरण की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाई रिस्क क्षेत्र के अध्यापकों ने हिस्सा लिया।
बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाक्टर आरके सागर ने बताया कि पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान का इस साल का तीसरा चक्र 26 जून से शुरू होगा। बैठक में साफ-सफाई के साथ समय अनुसार टीकाकरण, पोलियो एवं एएफपी पर चर्चा करते हुए उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य और जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए समयानुसार टीकाकरण कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पोलियो एक संक्रामक रोग है, जो विषाणु द्वारा होता है। इसमें इंसान जिंदगी भर के लिए दिव्यांग हो जाता है, हालांकि 27 मार्च 2014 को भारत पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन पड़ोसी देशों में पोलियो के केस होने के कारण हमें अधिक सजग रहने की आवश्यकता है। इसी को मद्देनजर समय-समय पर पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान चलाए जा रहे हैं। बीएमसी रियासत अली ने बताया कि खाना खाने से पहले साबुन से हाथ धोने चाहिए। घरों में कूड़ेदान का उपयोग करे और अपने आसपास कहीं भी पानी, इकट्ठा न होने दे। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार वालिया, वीसीसीएम परवेज तालिब, आशा कोआर्डिनेटर रामनरेश आजाद, बीएमसी रियासत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचे शामली चिकित्साधीक्षक
शामली। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाक्टर आरके सागर ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को सीएमओ ऑफिस में टीकाकरण की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें शामली सीएचसी के चिकित्साधीक्षक को छोड़कर ब्लाक स्तरीय चिकित्साधीक्षक मौजूद रहे। शामली के चिकित्साधीक्षक डाक्टर रमेश चंद्रा के न पहुंचने पर उन्हें पत्र लिखकर स्पष्टीकरण लिया जाएगा। इनके अलावा कुड़ाना और शामली की दो एनएम से 10 सत्र पूरे नहीं किए जाने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। बैठक में यह बात भी सामने आई कि सभी अस्पतालों में सेफ्टी पिट होने के बाद उनका कई स्थानों पर इस्तेमाल नहीं हो रहा है। चिकित्सकों से सेफ्टी पिट का इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया। बैठक में एसीएमओ डाक्टर सफल कुमार, एसीएमओ डाक्टर सुशील कुमार, यूनीसेफ के डीएमसी विनोद कुमार, प्रवेज तालिब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed