फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   करनाल में यूपी-हरियाणा के पुलिस अधिकारियों ने बनाई साझा कार्य योजना

करनाल में यूपी-हरियाणा के पुलिस अधिकारियों ने बनाई साझा कार्य योजना

Thu, 09 May 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
करनाल में यूपी-हरियाणा के पुलिस अधिकारियों ने बनाई साझा कार्य योजना
यूपी-हरियाणा के पुलिस अधिकारियों ने बनाई साझा कार्य योजना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैराना (शामली)। 12 मई को छठे चरण में हरियाणा के पानीपत और करनाल आदि जिलों में लोकसभा चुनाव होगा। इसके चलते बृहस्पतिवार को करनाल के इन्द्री पुलिस लाइन में दोनों प्रदेशों के पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए साझा कार्य योजना बनाई।

12 मई को छठे चरण में हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा। चुनाव में सीमा पार से धनबल पर अंकुश लगाने के लिए बृहस्पतिवार को करनाल जिले के इन्द्री पुलिस लाइन में दोनों प्रदेश के पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। हरियाणा के जिला पानीपत की सीमा कैराना कोतवाली से लगती है। जिस कारण उक्त बैठक में कैराना कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर और झिंझाना कोतवाली प्रभारी ओपी चौधरी को भी बुलाया गया। करनाल और पानीपत के पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में हुई बैठक में हरियाणा में 12 मई को मतदान के दिन यूपी की ओर से ड्रग्स और हथियार की सप्लाई पर पूर्ण रूप से कड़ाई से अंकुश लगाए जाने की कार्ययोजना बनाई गई। साथ ही यूपी का कोई बदमाश यहां से हरियाणा जाकर वहां के मतदान में कोई व्यवधान नहीं डाल सके इस पर अधिकारियों के बीच गहनता से विचार किया गया। कैराना कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर ने फोन पर बताया कि मीटिंग में चुनाव में नशीले पदार्थों और हथियारों पर रोक लगाने और इधर से बदमाश हरियाणा सीमा पार करके उधर न जाने पाये इसके लिए कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed