फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बुखार के चलते बालक की मौत

बुखार के चलते बालक की मौत

Mon, 11 Feb 2019 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
बुखार के चलते बालक की मौत
बुखार की चपेट में आकर दो बर्षीय बच्चे की मौत
विज्ञापन

कांधला (शामली)। कस्बे और क्षेत्र में सैकड़ों लोग बुखार की चपेट में हैं। बुखार के कारण दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोगों ने मृत बच्चे के घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।इसके बाद गमगीन माहौल में परिजनों ने बच्चे के शव को दफना दिया। उधर, इस मामले में राजकीय अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉक्टर रमेशचंद्रा का कहना है कि टीम भेजकर बच्चे की मौत के कारण का पता लगाया जाएगा। साथ ही लोगों को बीमारियों से रोकथाम के प्रति जागरूक किया जाएगा।

कस्बे और क्षेत्र के गांव गंगेरू, खे़ड़ा कुरतान, गढ़ी दौलत में सैकड़ों लोगों को बुखार ने अपनी चपेट में ले रखा है। बुखार के चलते लोगों में दहशत व्याप्त है। बुखार के चलते कस्बे के हमजा कालोनी निवासी सावेज (दो) पुत्र मतलूब की रविवार रात हालत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने उसे कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उसकी बीमारी के कारण मौत हो गई। बच्चे की मौत परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया। कालोनी के लोगों ने मृत बच्चे के घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। लोगों ने कहा कि दुख की घड़ी में सभी लोग पीड़ित परिवार के साथ हैं। परिजनों ने बच्चे के शव को गमगीन माहौल में दफना दिया। इस मामले में राजकीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर रमेश चंद्रा का कहना है कि टीम भेजकर बच्चे की मौत के कारण का पता लगाया जाएगा आवश्यकता पड़ने पर गांव में कैंप भी लगाया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर में बुखार से पीड़ित लोगों का टीकाकरण के साथ ही उनका उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed