{"_id":"5c5726babdec22578f2a90b6","slug":"141549215418-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की बरामदगी को लेकर थाने पर हंगामा-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी की बरामदगी को लेकर थाने पर हंगामा-प्रदर्शन
विज्ञापन

कांधला। थानाक्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध हालात में गायब हुई किशोरी का तीन दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। परिजनों और ग्रामीणों ने किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर थाने पर हंगामा-प्रदर्शन किया। परिजनों ने गांव के युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
रविवार शाम क्षेत्र के एक गांव के दर्जनों ग्रामीण कांधला थाने पहुंचे। ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले गांव का युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वे शिकायत लेकर एलम पुलिस चौकी पर गए, जहां उनकी सुनवाई नहीं हुई और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा और प्रदर्शन करते हुए किशोरी की बरामदगी की मांग की। परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी सुनीलदत्त का कहना है कि परिजनों की तहरीर मिली है। किशोरी की बरामदगी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।