फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सीसी टीवी कैमरे में कैद है ईवीएम व वीवीपेट मशीन

सीसी टीवी कैमरे में कैद है ईवीएम व वीवीपेट मशीन

Thu, 29 Nov 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
सीसी टीवी कैमरे में कैद है ईवीएम व वीवीपेट मशीन
सीसीटीवी की निगरानी में ईवीएम
विज्ञापन

शामली। जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर तैयारियां प्रारंभ कर दी है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय के स्ट्रांग रूम में ईवीएम और वीवी पैट को रखवा दिया गया है। सुरक्षा के तौर पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। चुनाव के मद्देनजर अभी तक सिर्फ भाजपा ही बूथ स्तर पर कमेटी गठित कर सकी है।

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम अखिलेश सिंह ने जिले के राजनीतिज्ञ दलों के प्रतिनिधियों के साथ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विचार-विमर्श किया। जिलाधिकारी ने विधानसभा निर्वाचन नामावलियों की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की बैठक लेकर राजनीतिज्ञ दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि अपने-अपने प्रतिनिधि सभी बूथों पर नियुक्त करें, ताकि विशेष अभियान की तिथि में प्राप्त 6, 7 व 8 फार्मों का समाधान कराया जा सके। बैठक लेकर कहा कि विधानसभा निर्वाचन नामावलियों की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। उन्होंने राजनीतिज्ञ दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने प्रतिनिधि सभी बूथों पर नियुक्त करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि भाजपा की ओर से सिर्फ बूथ प्रतिनिधियों की सूची प्राप्त हुई है। उन्होंने तहसीलदारों को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में लोकसभा चुनाव के लिए ईवीएम मशीन नई आई है। उन्होंने कहा कि ईवीएम वीवीपैट मशीन, स्टॉग रूम रखी गई है। बाहर सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया, ताकि हर गतिविधियां उसमें कैद हो सके। स्टांग रूम तब खोला जाएगा, जब सभी राजनीतिज्ञ पार्टियों को सूचना पहले से दी जाएगी। स्टॉग रूम खोलने से पहले उसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट को प्रॉविजनल चेक करें, ताकि कोई भी त्रुटि होगी तो उसे जनपद स्तर से ही समाधान कर दिया जाएगा। बैठक में एडीएम केबी सिंह, एसडीएम प्रशांत कुमार भारती, तहसीलदार अभयराज पांडे, तहसीलदार चंद्रकांता, तहसीलदार रणवीर सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन तरार, सपा से मोहम्मद दिलशाद सैफी, रालोद से रामकुमार वर्मा, कांग्रेस से जेके जैन, बसपा से चुन्नीलाल, सीपीएम से भारत भूषण, सीपीआई राजेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed