{"_id":"5b8d7dd142c792464c73f118","slug":"141535999441-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के एटीम त्योहार पर भी दे रहे जवाब, उपभोक्ता रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के एटीम त्योहार पर भी दे रहे जवाब, उपभोक्ता रहे परेशान
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
शामली।
शहर के ज्यादातर एटीएम त्योहार पर भी ग्राहकों को कैश उपलब्ध नहीं करा सके। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
एक सितंबर को बैंकों में रविवार का अवकाश रहा तो सोमवार को जन्माष्टमी पर्व पर बैंक बंद रहे। बैंकों के साथ-साथ शहर के ज्यादातर एटीएम भी बंद नजर आए। जिस कारण त्योहार पर भी लोगों को कैश की किल्लत झेलनी पड़ी। पिछले दो दिन से एटीएम के जवाब देने के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार को शहर के एटीएम का मुआयना किया गया तो उसमें वर्मा मार्केट स्थित इंडियन बैंक का एटीएम बंद मिला। वहीं मैन रोड स्थित एसबीआई का एटीएम खुला मिला, लेकिन उसका सर्वर फेल मिला। उसके बराबर में स्थित ओरियंटल का एटीएम बंद मिला। मार्श गंज मंडी स्थित पीएनबी का एटीएम खुला मिला। जिसमें लोग कैश निकालते नजर आए। वहीं भिक्की मोड़ स्थित कार्पोरेशन का एटीएम खुला मिला। जिसमें कुछ समय तक ग्राहक कैश निकालते नजर आए। कुछ समय बाद ही कैश समाप्त हो गया और सड़क पर बाहर खड़े ग्राहकों को हाथ हिलाते नजर आए। धीमानपुरा फाटक स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम का भी सर्वर फेल मिला। मुजफ्फरनगर बस स्टैंड के सामने इंडियन ओवरसीज बैंक का एटीएम बंद मिला। मेरठ करनाल रोड पर स्थित एसबीआई के एटीएम बंद मिले। जिस कारण लोग पूरा दिन कैश के लिए इधर-उधर दौड़ते रहे। अब सप्ताह में चार दिन बैंक खुलेंगे। जिसके बाद द्वितीय शनिवार व रविवार को अवकाश रहेगा।