फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पहाड़ों पर बारिश के बाद हथनीकुंड से छोड़ा गया 11 हजार 622 क्यूसेक पानी

पहाड़ों पर बारिश के बाद हथनीकुंड से छोड़ा गया 11 हजार 622 क्यूसेक पानी

Wed, 04 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ों पर बारिश के बाद हथनीकुंड  से छोड़ा गया  11 हजार 622 क्यूसेक पानी
पहाड़ों पर बारिश से यमुना उफनी
विज्ञापन

शामली। पहाड़ों पर बारिश होने के बाद मंगलवार को यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया। सोमवार की शाम को 7251 क्यूसेक पानी पहुंच गया है। अधिकारियों के मुताबिक पहाड़ों पर बारिश के बाद पूरे दिन जलस्तर में उतार- चढ़ाव चलता रहा। यमुना में छोड़ा गया 7251 क्यूसेक पानी का असर शामली जिले में बुधवार की शाम तक पहुंचेगा। जिले के ड्रेनेज खंड के सहायक अभियंता अशोक कुमार धीमान ने बताया कि पहाड़ो पर छोड़े गए पानी के बाद ड्रेनेज खंड जलस्तर बढ़ने का अनुमान लगाते हुए आसपास के गांवों को सूचना देकर अलर्ट कर दिया गया है।

पिछले 15-20 दिनों से सूखी यमुना में पहाड़ों पर बारिश होने से पानी आ गया था। पहाड़ों पर बारिश होने के बाद यमुना नदी में हथिनी कुंड बैराज पर सुबह सामान्य 352 क्यूसेक जलस्तर था। बारिश के बाद सुबह 10 बजे यमुना का जलस्तर 3371 क्यूसेक पहुंच गया। दोपहर दो बजे जलस्तर सामान्य पर पहुंच गया। शाम पांच बजे हथिनीकुंड बैराज पर यमुना का जलस्तर 7251क्यूसेक पहुंच गया। हथिनी कुंड बैैैराज से सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पूरे दिन में हथिनीकुंड बैराज से मंगलवार को पूरे दिन में 11 622 क्यूसेक पानी छोड़ दिए जाने के बाद बुधवार को दोपहर बजे शामली जिले में जलस्तर का असर शुरू हो जाएगा। उत्तराखंड में डाक पत्थर कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार यमुना नदी में 1490.90 मीटर जलस्तर है। शाम छह बजे 7 380 क्यूसेक पानी हथिनी कुंड की ओर छोड़ा गया है। केंद्रीय जल आयोग के अधिकारियों व कर्मचारियों के मुताबिक मंगलवार की शाम को कैैराना यमुना पुल पर 228.55 मीटर रिकार्ड किया गया है, जो खतरे के निशान से 1.30 मीटर नीचे है। यमुना में आज छोड़े गए पानी में मामूली बढ़ोतरी होगी। जिले के ड्रेनेज खंड के सहायक अभियंता अशोक कुमार धीमान ने बताया कि पहाड़ो पर छोड़े गए पानी के बाद ड्रेनेज खंड जलस्तर बढ़ने का अनुमान लगाते हुए आसपास के गांवों को सूचना देकर अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed