{"_id":"5b1ec68e4f1c1bae6e8b779d","slug":"141528743566-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हु पर लगाया बेटे को लापता करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हु पर लगाया बेटे को लापता करने का आरोप
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहू पर लगाया बेटे को लापता करने का आरोप
थानाभवन। थाने पहुंची एक महिला ने बहू पर अपने बेटे को लापता करने का आरोप लगाया। महिला की तहरीर के बाद पुलिस ने युवक की खोजबीन प्रारंभ कर दी है।
कस्बे के मोहल्ला अमानती अली निवासी शकीला ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर बताया कि उसके पति की 21 साल पहले मत्यु हो चुकी है। उसके सात पुत्री व दो बेटे हैं। सभी पुत्रियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटे आश मोहम्मद की शादी छह वर्ष पूर्व जलालाबाद निवासी युवती से हुई थी। बताया कि शादी के एक माह बाद ही बहू ने घर में झगड़े करने शुरू कर दिए थे। इसके बाद महिला ने जबरदस्ती बेटे आश मोहम्मद के साथ परिवार से अलग हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि पिछले 15 दिन से उनका बेटा लापता है। महिला ने यह जानकारी भी उन्हें सिर्फ चार दिन पहले ही दी है। इसके बाद परिजनों ने युवक को काफी तलाशने का प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। महिला ने बेटे के साथ किसी तरह की अनहोनी होने की भी आशंका जताई है। थानाध्यक्ष कृष्णकुमार ने बताया कि जांच के बाद ही मामले में उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस से शिकायत की
थानाभवन। क्षेत्र के गांव नौजल निवासी नफीस ने थानाध्यक्ष को तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार सुबह गांव के ही एक युवक ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की है। पीड़ित ने थानाध्यक्ष से मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।