{"_id":"5a7f3e4e4f1c1b641f8b4f7d","slug":"141518288462-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज कराएगा राम मंदिर का निर्माण, सरकार कराए बाधा दूर- जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज कराएगा राम मंदिर का निर्माण, सरकार कराए बाधा दूर- जैन
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। विश्व हिंदू परिषद के धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम में पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का एक पक्ष विरोध करता रहा है। श्रीराम मंदिर का निर्माण समाज कराएगा। केंद्र और प्रदेश की सरकार बाधाएं हटाने काम करेगी।
शनिवार को शहर के माजरा रोड स्थित शौर्य पैलेस में विश्व हिंदू परिषद की ओर से धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने भारत में सुुराज यानी रामराज का सपना देखा था। देश की आजादी के बाद वोटों की राजनीति के कारण तुष्टिकरण की राजनीति से बहुसंख्यक दूसरे दर्जे का नागरिक बनकर रह गया है। मुगल शासकों से देश का भला नहीं हुआ, उनका उद्देश्य देश को लूटना, तोड़ फोड़ की प्रवृति रही है। तुुष्टिकरण की राजनीति से देश के बहुसंख्यक के अधिकारों का हनन हुआ है। कैराना, मेरठ, मुजफ्फरनगर में बहुसंख्यक के पलायन से शहर खाली हो गए हैं।
उन्होंने सपा और कांग्रेस नेताओं पर भी कटाक्ष किए। इसके अलाव लव जेहाद, गोहत्या, धर्मांतरण मुद्दे पर तीखी टिप्पणी की। देश की आत्मा संतों के चरणों में वास करती है। विहिप देश में धर्मांतरण रोकने के लिए कार्य कर रही है। इस मौके पर विहिप के प्रांत संगठन मंत्री सुदर्शन चक्र महाराज ने वंदेमातरम व भारत माता के जयघोष कराया। कहा कि विहिप हिंदू समाज को संगठित व मजबूत करने का काम कर रही है। मौके पर विहिप के जिलाध्यक्ष डाक्टर सुभाष मलिक, सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल के अलावा विहिप नेता बलराज डूंगर ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन बजरंग दल के मेरठ प्रांत छात्र प्रमुख विवेक प्रेमी ने संचालन किया। इस दौरान जिला संयोजक विशाल निर्वाल, सन्नी शर्मा, विनोद रोहिला, ममतेश सैनी, कुसुमलता, हिंमाशु शर्मा, डाक्टर एमपी सिंह, रविचंद आदि ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया।