फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सभासदों ने डीएम के माध्यम से नगर विकास मंत्री को भेजा पत्र

सभासदों ने डीएम के माध्यम से नगर विकास मंत्री को भेजा पत्र

Sun, 28 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
सभासदों ने डीएम के माध्यम से नगर विकास मंत्री को भेजा पत्र
कांधला (शामली)। सभासदों ओर पालिका अध्यक्ष के बीच सड़क निर्माण मानक के अनुरूप कार्य न किए जाने को लेकर हुआ विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को सभासदों ने डीएम के माध्यम से नगर विकास मंत्री के नाम ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान में सुपर गैस एजेंसी से लेकर रविदास मंदिर तक सड़क निर्माण का कार्य पालिका प्रशासन के द्वारा कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सड़क निर्माण में अनियमितता मिलने पर मोहल्ले के लोगों ने हंगामा कर दिया था। बाद में वार्ड सभासद मोहिद अपने साथ सभासद पति शहजाद, गुलजार मलिक, अरुण गर्ग के साथ वहां पर पहुंच गए थे और काम बंद करा दिया था। सभासद गुलजार मलिक चेयरमैन के खिलाफ अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। शुक्रवार को दोनों पक्षों के लोग थाने पर कार्रवाई की मांग को लेकर जमा हुए यहां एक बार फिर से दोनों पक्षों के लोगों के बीच में विवाद हो गया। उधर ठेकेदार संजय की ओर से सभासद के पति शहजाद, मोहिद, गुलजार मलिक, सभासद के पति महताब के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने व पैसा मांगे जाने की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। शनिवार को सभासद फरजाना, रानी, हीना जंग, मोहिद, माया, जावेद, सहित अन्य कई ने पालिका अध्यक्ष वाजिद हसन पर कई संगीन आरोप लगाते हुए डीएम को नगर विकास मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ के नाम ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी है कि अगर सड़क निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं किया जाता है तो उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed