{"_id":"5a6a25334f1c1b90268b6852","slug":"141516905779-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थाओं में 10 बजे किया जाए ध्वजारोहण: डीआईओएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण संस्थाओं में 10 बजे किया जाए ध्वजारोहण: डीआईओएस
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
शामली।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के सभी स्कूल, कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को गणतंत्र दिवस को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसमें उन्होंने सभी जगह साढे़ आठ बजे राष्ट्रगान और दस बजे ध्वजारोहण करने के निर्देश दिए। वहीं सभी जगह खेलकूद व अन्य प्रतियोगिता कराने के भी निर्देश दिए। सभी स्टाफ की उपस्थिति का पूरा ब्योरा कार्यालय भेजने के भी निर्देेश दिए हैं।
बृहस्पतिवार को कार्यवाहक डीआईओएस ने गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्य को दिशा निर्देश जारी किए है। जिसमें उन्होंने सभी जगह राष्ट्रगान का समय सुबह 8.30 पर और ध्वजारोहण के लिए 10 बजे का समय निर्धारित किया। वही खेलकूद और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किए जाए। जिसमें राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्म निरपेक्षता और सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को मजबूत करने पर बल दिया जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लाउडस्पीकर की अनुमति के बाद ही लाउडस्पीकर प्रयोग करें। कोई भी शिक्षक, कर्मचारी गणतंत्र दिवस पर अनुपस्थित न रहे। सभी प्रधानाचार्य शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति का पूरा डाटा कार्यालय को भेजें। जिससे अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा सकें।