फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मिनी क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

मिनी क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Fri, 08 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
मिनी क्रीडा  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
प्रतियोगिता में बच्चों का बेहतर प्रदर्शन
विज्ञापन

झिंझाना(शामली)। न्याय पंचायत बीबीपुर जलालाबाद के 34 प्राइमरी व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों की एक दिवसीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेदखेड़ी में किया गया। इसका उद्घाटन संयुक्त रूप से ग्राम प्रधान के पति व समन्वयक एनपीआरसी ने किया।
शुक्रवार को न्याय पंचायत बीबीपुर जलालाबाद अंर्तगत 34 विद्यालयों के 180 बच्चों ने गांव वेदखेड़ी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग कबड्डी बालक वर्ग में बेदखेड़ी प्रथम, खो खो में बीबीपुर जलालाबाद प्रथम, सीनियर कबड्डी बालिका वर्ग में जैनपुर प्रथम, 400 मीटर बालक बालिका दोनों वर्ग में जैनपुर के काजल व गौरव कुमार, 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में बेदखेड़ी, बालक वर्ग में बीबीपरु जलालाबाद प्रथम, 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में बेदखेडी, बालक वर्ग में बीबीपुर जलालाबाद प्रथम, लंबी कूद बालक व बालिका वर्ग में बेदखेड़ी से साकिब अली व फरीन प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर पर लंबी कूद बालक व बालिका वर्ग में परवेज आलम व नरगिस, 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में बीबीपुर से अनीसा, नितिन प्रथम स्थान पर रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन संयुक्त रूप से ग्राम प्रधान के पति मोहम्मद यामीन तथा पूर्व ब्लाक अध्यक्ष व समन्वयक एनपीआरसी अनिल वर्मा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के सहयोगियों में बिलेद्र सिंह चौहान, उपेंद्र कुमार, कुलदीप, नीरज, आदेश, अमित, शौकिंद्र, चंद्रपाल, कपिल, सलीम आदि अध्यापक रहे हैं। एनपीआरसी अनिल वर्मा ने बताया कि ब्लाक स्तर की क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 11 व 12 दिसंबर को पूर्व माध्यमिक विद्यालय अजीजपुर में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed