फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आंगनबाड़ियों का 37वें दिन बेमियादी धरना जारी, राज्यकर्मियों का दर्जा दिए जाने की मांग

आंगनबाड़ियों का 37वें दिन बेमियादी धरना जारी, राज्यकर्मियों का दर्जा दिए जाने की मांग

Tue, 28 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ियों का 37वें दिन बेमियादी धरना जारी,  राज्यकर्मियों का दर्जा दिए जाने की मांग
राज्य कर्मचारियों का दर्जा मिले
विज्ञापन

शामली। जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जिला बाल विकास परियोजना कार्यालय के बाहर मैदान में 13 सूत्री मांगों को लेकर 37वें दिन बेमियादी धरना जारी रहा। वक्ताओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारियों का दर्जा दिलाने की मांग की है।

धरना-प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें बहुत कम मानदेय दिया जा रहा है। पिछले 18 माह से आंगनबाड़ियों को मानदेय नहीं मिल पाने से बदहाली भरा जीवन जीने को विवश होना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 18 हजार रुपये से कम मानदेय स्वीकार नहीं होगा। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरिता, ललिता देवी ने आरोप लगाया है कि जिले के विधायक व सांसद भी उनकी सुध नहीं ले रहे हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में अपने संकल्प पत्र में आंगनबाड़ियों को सम्मानजनक मानदेय दिए जाने का वादा किया गया था। भाजपा की सरकार बनने के आठ माह बाद उनकी मांगों पर भाजपा सरकार ने कोई गौर नहीं किया है। इस मौके पर शामली ब्लाक अध्यक्षा मोनिका शर्मा, पवन, कौशल्या, रीता रानी, विजय प्रभा, सीमा, रीतु, सुशीला, रेखा, मुन्नी, कविता, सुमन, बबीता समेत सभी आंगनबाड़ी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed