{"_id":"59c409ef4f1c1b20688b5daa","slug":"141506019823-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की 29 सहकारिता समितियो का चुनाव कार्यक्रम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 29 सहकारिता समितियो का चुनाव कार्यक्रम घोषित
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
जिले में सहकारिता समितियों के सामान्य निकाय के प्रतिनिधियों के चुनाव 17 अक्तूबर और प्रबंध समितियों के प्रतिनिधियों का चुनाव छह नवंबर और सभापति उपसभापति के चुनाव सात नवंबर को होंगे
सहकारिता विभाग में केंद्रीय सहकारी समितियों के क्रमबद्ध निर्वाचन अक्तूबर 2012 से जनवरी 2013 के मध्य संपन्न कराए गए थे। जिनकी प्रबंध समिति का उत्तर प्रदेश सहकारी समिति अधिनियम 1965 की धारा 29 दो के अधीन निर्धारित पांच वर्ष का कार्यकाल मास अक्तूबर 2017 से जनवरी 2018 के मध्य समाप्त हो रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त गंगा दीन यादव ने जिले की सहकारी समितियों के सचिव, आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को समितियों चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया।
चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक सामान्य निकाय के गठन के लिए प्रतिनिधियों के 17 अक्तूबर, प्रबंध कमेटी के सदस्यों के आगामी छह नवंबर को सभापति, उपसभापति का चुनाव संपन्न होगा। सामान्य निकाय के लिए मतदाता सूची का प्रदर्शन सात अक्तूबर को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक और नौ अक्तूबर को आपत्ति सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक ली जाएंगी। दस अक्तूबर को मतदाता सूची पर आपत्तियों का निस्तारण, 12 अक्तूबर को सुबह दस बजे से लेकर चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 14 अक्तूबर को सुबह दस बजे से लेकर दो बजे तक नाम वापस लिए जाएंगे। इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे।
विज्ञापन
17 अक्तूबर को मतदान होगा। समितियों के प्रबंध समितियों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए 28 अक्तूबर से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 30 सितंबर को नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे। छह नवंबर को सुबह नौ बजे से लेकर तीन बजे तक मतदान होगा। समितियों के सभापति-उपसभापति का चुनाव सात नवंबर को दोपहर तीन बजे से लेकर साढ़े चार बजे होंगे। सात नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल होंगे। इसी दिन जांच, नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन होगा। एआर कोआपरेटिव डॉक्टर सजीव कुमार ने बताया कि जिले में 29 सहकारिता समितियों में प्रतिनिधियों, सभापति-उपसभापति के चुनाव होंगे।